दिल किसी का न दुखाऊँ
मैं आने वाले साल में
रूठों को मनाऊँ
मैं आने वाले साल में
बच्चों को ज्यादा खिलाऊँ
मैं आने वाले साल में
जल्द माँ को मिल आऊँ
जल्द माँ को मिल आऊँ
मैं आने वाले साल में
कुछ पौधे लगाऊँ
कुछ पौधे लगाऊँ
मैं आने वाले साल में
कबूतरों का चुग्गा न भूल जाऊं
मैं आने वाले साल में
धूल पुरानी किताबों से हटाऊं
मैं आने वाले साल में
संगीत के करीब आ पाऊँ
संगीत के करीब आ पाऊँ
मैं आने वाले साल में
शिकायतें दूर कर पाऊँ
मैं आने वाले साल में
किसी को तो खुश कर पाऊं
मैं आने वाले साल में
किसी को तो खुश कर पाऊं
मैं आने वाले साल में




