Saturday, November 12, 2011

जमाना बदल गया..


ज़ज्बा बदल गया है तो रिश्ता बदल गया
बर्ताव बदल गया है तो तरीका बदल गया .
पसंद के बदलते ही नापसंद बदल गया
घर बदल गया तो रास्ता बदल गया .
कोई किसी वज़ह से कोई बेवज़ह बदल गया
कोई सिर्फ इसलिए बदला कि कोई और बदल गया .
कहीं दर्द बदल गया तो कहीं हमदर्द बदल गया
कोई बदल के भूला तो कोई भूल से बदल गया .
मौसम बदल गया तो मिजाज़ बदल गया
कोई कुछ बदल गया तो किसी का सब कुछ बदल गया.
फेहरिस्त लम्बी है कि क्या क्या बदल गया
बस यूँ समझ लीजिये कि ज़माना बदल गया.

0 comments: